खेल

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 8 सितम्बर 2024

पेरिस पैरालिंपिक्‍स में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन आज सभी अखबारों में है। नवदीप की चांदी स्‍वर्ण में तब्दील, सिमरन ने जीता कांस्‍य पदक दैनिक जागरण की सुर्खी है। दैनिक भास्‍कर लिखता है – आतंकी मुठभेड में पैर गंवाने के 22 साल बाद पैरालिंपिक में देश को दिलाया मैडल, शॉट पुट में भारत के होकातो सेमा को ब्रांज।

महाराष्‍ट्र सहित देशभर में गणेश चतुर्थी मनाए जाने का समाचार नवभारत टाईम्‍स ने सचित्र प्रकाशित किया है। सज गए पंडाल, पधारे गणपति महाराज। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- गणपति बप्‍पा गाजे बाजे के साथ पंडालों और घरों में विराजे, मोटे अनाज से बने मोदक का भोग लगाया।

बोईंग के स्‍टारलाइनर यान के सुनीता विलियमस और बुच विलमोर के बिना ही धरती पर लौटने की खबर भी राष्‍ट्रीय सहारा सहित कई अखबारों की सुर्खी बनी है। नवभारत टाईम्‍स लिखता है नहीं आई सुनिता, दोनों अंतरिक्ष या‍त्री की फरवरी में वापसी।

स्विडन ने दो वर्ष से कम आयु के बच्‍चों में मोबाईल का उपयोग करने पर लगाई पाबंदी अमर उजाला की खबर है।

भेडिए के बाद सियार भी हिंसक हुए, ग्‍यारह लोगों को घायल किया। दक्षिण खीरी, पीलीभीत और बरेली में सियार के हमले से अफसर भी चिंतित हिंदुस्‍तान की सुर्खी है।

अब कुछ दिनों के लिए बारिश होगी कम, उमस वाली गर्मी फिर से करेगी परेशान नवभारत टाईम्‍स ने मौसम शीर्षक से यह खबर प्रकाशित की है।

एनसीआरटीसी ने किया आरआरटीएस डिपो पर मेरठ मेट्रो का अनावरण, सात सौ से अधिक लोग एक बार में कर सकते हैं यात्रा, राष्‍ट्रीय सहारा की सुर्खी है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

10 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

12 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

12 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

12 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

13 घंटे ago