भारत

गोला बारूद की सुविधायुक्त टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका LSAM 20 (यार्ड 130) का जलावतरण हुआ

भारतीय नौसेना के लिए 11 एक्स एसीटीसीएम बार्ज परियोजना के तहत ठाणे स्थित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम आधारित शिपयार्ड, मेसर्स सूर्यदिप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित छठी ‘गोला बारूद की सुविधायुक्त टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका एलएसएएम 20 (यार्ड 130) का जलावतरण’ 29 अप्रैल, 2024 को मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (मैसर्स एसपीपीएल की लॉन्च साइट) में किया गया था। इस समारोह की अध्यक्षता श्री मधुसूदन भुई, आईएनएएस, जीएम एनएडी (करंजा) ने की।

11 एक्स एसीटीसीएम बार्ज नौकाओं के निर्माण के लिए अनुबंध पर रक्षा मंत्रालय और मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के बीच 05 मार्च, 2021 को हस्ताक्षर किए गए थे। इन जहाजों की उपलब्धता से भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए वस्तुओं के परिवहन, लदान और उतरने की सुविधा के साथ-साथ भीतरी एवं बाहरी बंदरगाह दोनों पर गोला-बारूद की परिचालन आवश्यकताओं को भी गति मिलेगी।

इन नौकाओं को भारतीय नौसेना के प्रासंगिक नियमों एवं भारतीय शिपिंग रजिस्टर के विनियमन के तहत स्वदेशी रूप से तैयार और निर्मित किया गया है। डिजाइन चरण के दौरान बार्ज नौका का मॉडल परीक्षण नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, विशाखापत्तनम में किया गया था। ये नौकाएं भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

5 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

5 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

5 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

5 घंटे ago