भारत

सौराष्ट्र के तटीय जिलों के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश जारी

गुजरात के सौराष्ट्र के तटीय जिलों के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश जारी है। देवभूमि द्वारका जिले में पिछले 24 घंटों में 11 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है । जूनागढ़ जिले के 35 से अधिक गांव संपर्कहीन हो गए हैं। तटीय जिलों से होकर गुजरने वाली कई सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। समुद्र में मौजूद सभी नौकाओं को तत्काल लौटने के निर्देश दिए गए हैं। राज्‍य के करीबन 64 बाँध हाई अलर्ट पर हैं। नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। इसी बीच, मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के पांच तटीय जिलों के लिए आज रेड अलर्ट जारी किया है।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

2 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

2 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

14 घंटे ago