हिमाचल प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश जारी, मौसम विभाग ने 7 जिलोंमें यलो अलर्ट जबकि अन्य तीन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बीती रात से बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला ने आज प्रदेश के 7 जिलों उना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, सोलन व सिरमौर में यलो अलर्ट जबकि अन्य तीन जिलों कांगड़ा, मंड़ी और शिमला में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने कल 20 जुलाई को चंबा, सिरमौर, मंडी, कांगड़ा जिलों में और 21 जुलाई को चंबा, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम के अलर्ट को देखते हुए राज्य सरकार ने लोगों से नदी नालों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।





