महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में मूसलाधार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में मूसलाधार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। नांदेड़ जिला एक बार फिर बाढ़ की चपेट में है, जहां लोहा, कंधार, अर्धापुर, मुदखेड़, नांदेड़, मुखेड़, नायगांव, देगलुर, धर्माबाद और हदगांव, तालुका जलमग्न हैं। नांदेड़-हैदराबाद राजमार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों पर सड़क परिवहन ठप हो गया है। लातूर जिले में अहमदपुर, रेनापुर, निलंगा और उदगीर तहसील में बाढ़ का पानी पुलों के ऊपर से बह रहा है। हिंगोली ज़िले में बादल फटने जैसी बारिश हुई है, जिससे भारी व्यवधान उत्‍पन्‍न हुआ है। ज़िला कलेक्टरों ने आज नांदेड़, लातूर, हिंगोली और धाराशिव में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना पोत त्रिशूल ने भारत-फ्रांस द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास वरुण के 24वें संस्करण में भाग लिया

भारतीय नौसेना पोत-आईएनएस त्रिशूल फ्रांसीसी नौसेना के साथ वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'वरुण' के 24वें…

29 सेकंड ago

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

4 घंटे ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

6 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

6 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

7 घंटे ago