भारत ने कहा है पाकिस्तान पर आतंकवाद का महिमामंडन करता है और भारत-पाकिस्तान संघर्ष के तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के संबोधन के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी मिशन की प्रथम सचिव, पेटल गहलोत ने भारत में आतंकवादी हमलों के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने भारत के आत्मरक्षा के अधिकार पर ज़ोर दिया।
प्रथम सचिव ने कहा कि आतंकवाद का महिमांडन करना पाकिस्तान की विदेश नीति का केंद्र है। भारत के साथ शांति चाहने के शरीफ के दावों का जवाब देते हुए, उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान को तुरंत सभी आतंकवादी शिविरों को बंद करना चाहिए और वांछित आतंकवादियों को सौंप देना चाहिए।
भारत में निर्दोष नागरिकों पर हुए आतंकवादी हमले के लिए पाकिस्तान ज़िम्मेदार है। हमने इस तरह के हमलों से अपने लोगों की रक्षा करने के अधिकार का प्रयोग किया है और इसके आयोजकों और अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत के साथ शांति की बात कही है, अगर वो सचमुच चाहते हैं, तो रास्ता साफ़ है। पाकिस्तान को तुरंत सभी आतंकवादी शिविर बंद करने चाहिए और भारत में वांछित आतंकवादियों को हमें सौंपना चाहिए।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…