बिज़नेस

उद्योग के लिए इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम (आईटीएस) प्रौद्योगिकी/उत्पाद पुस्तिका और थर्मल कैमरा की टीओटी लॉन्च

इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इनट्रांस (InTranSE) प्रोग्राम के तहत सीडीएसी तिरुवनंतपुरम द्वारा डिजाइन और विकसित थर्मल कैमरे की स्वदेशी तकनीकों को मेसर्स आदित्य इन्फोटेक (सीपी प्लस) को ट्रांसफर कर दिया गया था। यह विकसित भारत@2047 के इनोवेशन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय की दिशा में एक कदम है।

थर्मल कैमरा: थर्मल स्मार्ट कैमरे में विभिन्न एआई आधारित एनालिटिक्स चलाने के लिए एक इनबिल्ट डेटा प्रोसेसिंग यूनिट (डीपीयू) है। स्वदेशी प्रौद्योगिकी को स्मार्ट शहरों, उद्योगों, रक्षा और स्वास्थ्य आदि सहित कई क्षेत्रों में उपयोग के लिए लक्षित किया गया है। इस कैमरे का क्षेत्र कार्यान्वयन, परीक्षण और सत्यापन सड़क यातायात एप्लिकेशन के लिए किया गया था।

आईटीएस प्रौद्योगिकी/उत्पाद पुस्तिका:

अनुसंधान एवं विकास समूह, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इनट्रांस कार्यक्रम के तहत, यातायात नियंत्रण, सार्वजनिक परिवहन, सड़क सुरक्षा, यातायात एप्लिकेशन के लिए सेंसर आदि के लिए विकसित प्रौद्योगिकियों/उत्पाद/समाधान को एक पुस्तिका के रूप में संकलित किया गया है जिसे जागरूकता सृजन के लिए लॉन्च किया गया था।

प्रौद्योगिकी हस्तांतरण संबंधी दस्तावेजों का आदान-प्रदान इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन; भुवनेश कुमार, अतिरिक्त सचिव, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय; प्रोफेसर एच पी खिंचा; सुनीता वर्मा, ईएंडआईटी में जीसी आरएंडडी, एमईआईटीवाई, सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योगों के सीईओ और सीटीओ की उपस्थिति में हुआ।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

8 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

8 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

9 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

9 घंटे ago