बिज़नेस

TRAI ने इमारतों में डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए पहली आठ डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग एजेंसियों को पंजीकृत किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने ‘डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए संपत्तियों की रेटिंग विनियम, 2024’ के तहत आठ आवेदकों को डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग एजेंसी (डीसीआरए) के रूप में पंजीकृत किया है। निम्नलिखित आठ डीसीआरए अब विनियमों के प्रावधानों के तहत डिजिटल कनेक्टिविटी का आकलन और रेटिंग करने के लिए अधिकृत हैं:-

  1. मेसर्स आर्डोम टावरजेन प्राइवेट लिमिटेड
  2. मेसर्स क्रेस्ट डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड
  3. मेसर्स सीटीएल इन्फोकॉम प्राइवेट लिमिटेड
  4. मेसर्स एस्टेक्स टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड
  5. मेसर्स फ्रॉग सेल्सैट लिमिटेड
  6. मेसर्स फिस्ट्रीम कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड
  7. मेसर्स शौर्य टेलीसर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
  8. मेसर्स टीयूवी एसयूडी साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड

यह पंजीकरण विनियमों की शर्तों के साथ 27 अगस्त, 2025 से पांच वर्षों की अवधि के लिए प्रदान किया गया है। डीसीआरए 13 अगस्त, 2025 को जारी किए गए डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए संपत्तियों की रेटिंग संबंधी मैनुअल के अनुसार डिजिटल कनेक्टिविटी का मूल्यांकन करेगा।

डीसीआरए मूल्यांकन के आधार पर संपत्तियों को उनकी डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए ‘स्टार रेटिंग’ प्रदान करेगा। ये रेटिंग संभावित खरीदारों, किरायेदारों और व्यवसायों को वास्तविक कनेक्टिविटी प्रदर्शन के आधार पर सूचित निर्णय लेने में सक्षम बनाएगी।

Editor

Recent Posts

तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित की

तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…

4 घंटे ago

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के अंतर्गत कंपनियों को मंजूरी पत्र सौंपे

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग…

4 घंटे ago

CCRAS ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी को 13 भाषाओं में सुलभ बनाने के लिए AICTE द्वारा विकसित अनुवादिनी एआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…

4 घंटे ago

एनसीएल ने समय से पहले हासिल किया 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य

सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…

4 घंटे ago

एनएचएआई ने इनविट और टीओटी मॉडल के माध्यम से 28,300 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त किए

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

4 घंटे ago