भारत

मौसम विभाग ने जम्मू और कश्मीर में आज बादल छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने जम्मू और कश्मीर में आज बादल छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के हवाले से बताया है कि कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

आज से 7 सितंबर तक जारी ताजा मौसम परामर्श के अनुसार जम्मू संभाग के कुछ जिलों में, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ेगी जब के जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना है।

इस बीच स्थानीय लोगों और फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए उत्तर रेलवे द्वारा नूह और कटरा के बीच शुरू की गई शटल सेवाएं बुधवार को स्‍थगित कर दी गई। नई दिल्ली से कटरा के लिए निर्धारित रेल सेवाएं भी बीच में ही रोक दी गई है। मौजूदा मौसम को देखते हुए जम्मू क्षेत्र के सभी शैक्षणिक संस्थान भी 5 सितंबर तक बंद रहेंगे।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

2 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

2 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

3 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…

4 घंटे ago