तीनों सेनाओं का महा अभ्यास त्रिशूल पाकिस्तान से लगी पश्चिमी सीमा पर जारी है। नौसेना ऑपरेशन महानिदेशक वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि यह अभ्यास 13 तारीख तक चलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का दक्षिणी कमान, नौसेना का पश्चिमी कमान, वायु सेना का दक्षिणी-पश्चिमी कमान तथा तट रक्षक, सीमा सुरक्षा बल और अन्य केन्द्रीय एजेंसियां अभ्यास में भाग ले रही हैं। नौसेना इस अभ्यास में 20 से 25 युद्ध पोत और वायु सेना के 40 लडाकू विमानों के साथ हिस्सा ले रही है। वाइस एडमिरल प्रमोद ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्री बलों और अन्य रक्षा बलों के बीच तालमेल बढ़ाना है।
आर्मी के सदर्न आर्मी कमांड, नेवी का वेस्टर्न कमांड, एयरफोर्स के साउथ वेस्टर्न ए कमांड पार्टिसिपेट कर रहे हैं और उसमें हमारा मेन उद्देश्य यह है कि हाउ टू एनहांस सिनर्जी बिटवीन ऑल द मैरिटाइम फोर्सज अस वेल अस इंटर सर्विसेज। नेवी में कम से कम 20 से 25 शिप पार्टिसिपेट कर रहे हैं। उसी हिसाब से एयर फोर्स के भी लार्जर नम्बर 40 एंड आर्मी के भी हमारे जो जलश्वाधिक्षक एलपीडी है और एलसिज़ लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटिज वो भी पार्टिसिपेट कर रहे हैं।
एयर इंडिया ने घोषणा की है कि पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात के बीच अधिक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…
पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…
आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज शाम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के…
रंगों का त्योहार होली, आज पूरे देश में मनाई जा रही है। यह पर्व वसंत…
भारतीय जनता पार्टी ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के…