Defence News

तीनों सेनाओं का महा अभ्‍यास त्रिशूल पाकिस्‍तान से लगी पश्चिमी सीमा पर जारी

तीनों सेनाओं का महा अभ्‍यास त्रिशूल पाकिस्‍तान से लगी पश्चिमी सीमा पर जारी है। नौसेना ऑपरेशन महानिदेशक वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने नई दिल्‍ली में मीडिया को बताया कि यह अभ्‍यास 13 तारीख तक चलेगा। उन्‍होंने कहा कि भारतीय सेना का दक्षिणी कमान, नौसेना का पश्चिमी कमान, वायु सेना का दक्षिणी-पश्चिमी कमान तथा तट रक्षक, सीमा सुरक्षा बल और अन्‍य केन्‍द्रीय एजेंसियां अभ्‍यास में भाग ले रही हैं। नौसेना इस अभ्‍यास में 20 से 25 युद्ध पोत और वायु सेना के 40 लडाकू विमानों के साथ हिस्‍सा ले रही है। वाइस एडमिरल प्रमोद ने कहा कि इस अभ्‍यास का उद्देश्‍य समुद्री बलों और अन्‍य रक्षा बलों के बीच तालमेल बढ़ाना है।

आर्मी के सदर्न आर्मी कमांड, नेवी का वेस्टर्न कमांड, एयरफोर्स के साउथ वेस्टर्न ए कमांड पार्टिसिपेट कर रहे हैं और उसमें हमारा मेन उद्देश्य यह है कि हाउ टू एनहांस सिनर्जी बिटवीन ऑल द मैरिटाइम फोर्सज अस वेल अस इंटर सर्विसेज। नेवी में कम से कम 20 से 25 शिप पार्टिसिपेट कर रहे हैं। उसी हिसाब से एयर फोर्स के भी लार्जर नम्बर 40 एंड आर्मी के भी हमारे जो जलश्वाधिक्षक एलपीडी है और एलसिज़ लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटिज वो भी पार्टिसिपेट कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

5 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

5 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

5 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

5 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

5 घंटे ago