बिज़नेस

ट्राइफेड ने आदिवासियों के उद्यमिता विकास के लिए रिलायंस रिटेल, HCL फाउंडेशन और तोराजामेलो इंडोनेशिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आदिवासी सशक्तिकरण की दिशा में ट्राइफेड कई दूरदर्शी कदम उठा रहा है और आदिवासियों को मुख्यधारा के सशक्तिकरण की ओर ले जा रहा है। ग्रामीण भारत के लाखों आदिवासियों को राष्ट्रीय स्तर की मुख्यधारा में लाने तथा आदिवासी व्यवसायों की सुविधा दिलाने के लिए ट्राईफेड ने रिलायंस रिटेल, एचसीएल फाउंडेशन और तोराजामेलो इंडोनेशिया के साथ भागीदारी की है।

नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में 16 से 24 फरवरी 2025 तक आयोजित प्रमुख कार्यक्रम ‘आदि महोत्सव’ के दौरान 19 फरवरी को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए , जो बी2बी दृष्टिकोण के कार्यान्वयन और जनजातीय उत्पाद बाजार के संवर्धन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इन समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान ट्राइफेड के महाप्रबंधकों द्वारा क्रमशः रिलायंस रिटेल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप रामचंद्रन, एचसीएल फाउंडेशन की वैश्विक सीएसआर प्रमुख डॉ. निधि पुंढीर और इंडोनेशिया के तोराजामेलो की सीईओ अपर्णा सक्सेना भटनागर के साथ देश भर में आदिवासी समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर ट्राइफेड के प्रबंध निदेशक आशीष चटर्जी की उपस्थिति में किया गया।

रिलायंस रिटेल के साथ समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य रिलायंस रिटेल को थोक में जनजातीय उत्पादों की आपूर्ति करना है; यह सहयोग जनजातीय उत्पादों की स्थायी सोर्सिंग पहल, ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार में भी सहायता करेगा।

Editor

Recent Posts

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया, वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया

बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्‍ल्‍यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…

20 मिनट ago

मार्च में वस्तु और सेवा कर संग्रह 8 दशमलव 8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया

इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…

28 मिनट ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जन्मदिन समारोह और गुरुवंदन महोत्सव में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…

33 मिनट ago

उपराष्ट्रपति ने सांसद सुधा मूर्ति द्वारा लिखित पुस्तक ‘टाइड्स ऑफ टाइम: भारत’स हिस्ट्री थ्रू मुरल्सट इन पार्लियामेंट’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में…

43 मिनट ago

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

3 घंटे ago