अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान सहित 43 देशों के नागरिकों के खिलाफ नए यात्रा प्रतिबंध लगाएगा

डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन एक नया यात्रा प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है, जो पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान और रूस सहित 43 देशों के नागरिकों को प्रभावित कर सकता है।

सुरक्षा अधिकारियों द्वारा की गई सिफारिशों की मसौदा सूची में यात्रा को प्रतिबंधित करने के लिए देशों को तीन समूहों – लाल, नारंगी और पीले रंगों- में वर्गीकृत करने का प्रस्ताव है। लाल सूची में रखे जाने का मतलब है अमरीका में पूर्ण रूप से प्रवेश प्रतिबंधित। पाकिस्तान और रूस को “ऑरेंज लिस्ट” में शामिल किया गया है, जिसमें 10 देश शामिल हैं, जो पूर्ण प्रतिबंध के बजाय प्रतिबंधों के साथ यात्रा कर सकेंगे।

“ऑरेंज लिस्ट” के अन्य देशों में म्यांमा, बेलारूस, हैती, लाओस, इरिट्रिया, सिएरा लियोन, दक्षिण सूडान और तुर्कमेनिस्तान शामिल हैं। इस मसौदे में अफ़गानिस्तान और भूटान सहित 10 देशों को भी लाल सूची में रखा गया है, जिसका मतलब है कि उनके नागरिकों को पूर्ण वीज़ा निलंबन का सामना करना पड़ सकता है।

लाल सूची के अन्य देशों में क्यूबा, ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन शामिल हैं। इस प्रस्ताव में 22 देशों की एक मसौदा पीली सूची भी शामिल है, इन देशों को कथित कमियों को दूर करने के लिए 60 दिन का समय दिया जाएगा।

Editor

Recent Posts

HAL ने आज बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना को हल्के लड़ाकू विमान-तेजस और एचटीटी 40 सौंपे

विमानन कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड – एचएएल ने आज बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना को…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गोर्धनदास सेकसरिया कॉलेज ऑफ योगा एंड कल्चरल सिंथेसिस के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के लोनावाला के कैवल्यधाम में गोर्धनदास सेकसरिया कॉलेज…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 19 सितंबर को “पर्यावरण और जलवायु गतिकी का भविष्य” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 सितंबर, 2026 को सुबह लगभग 10 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली…

9 घंटे ago

सरकार ने थोक उपभोक्ताओं के लिए चीनी भंडारण सीमा 15 दिनों से बढ़ाकर 30 दिन कर दी

सरकार ने थोक उपभोक्ताओं के लिए मौजूदा 15 दिनों की चीनी भंडारण सीमा को बढ़ाकर…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल 20वें रोजगार मेले में सरकार में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल 19 सितंबर, 2026 को बीसवें रोजगार मेले में दोपहर साढे बारह…

11 घंटे ago