insamachar

आज की ताजा खबर

TVK Chief C. Joseph Vijay took the oath as the Chief Minister of Tamil Nadu.
भारत मुख्य समाचार

TVK के चीफ सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

चेन्नई: TVK के चीफ सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जोसेफ विजय के साथ 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इनमें के.जी. अरुणराज, आधव अर्जुन, एन. आनंद, सेल्वी एस. कीर्ताना और डॉक्टर टी.के. प्रभु शामिल हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तमिल फिल्म उद्योग की कई हस्तियां शपथ-ग्रहण के अवसर पर मौजूद थीं।

जोसेफ विजय की टीवीके पार्टी को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 108 सीटें मिली हैं और उन्होंने 120 विधायकों का समर्थन जुटाया है। वे 1967 के बाद राज्य के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जो किसी भी द्रविड़ पार्टी से नहीं हैं। डीएमके और एआईडीएमके राज्य के दो प्रमुख द्रविड़ दल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज थिरु सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उनके नए कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं और राज्य के लोगों के कल्याण और विकास के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *