भारत

पंजाब के बारह जिले भीषण बाढ़ से प्रभावित; 29 की मौत और लगभग 1 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान

पंजाब में आई भीषण बाढ़ से पिछले महीने से अब तक 29 लोगों की मौत हुई है। ये मौतें बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित 12 जिलों में हुई हैं। सीमावर्ती पठानकोट जिले में सबसे ज़्यादा 6 मृत्यु हुई हैं और 3 लोगों के लापता होने की खबर है। हमारे जालंधर संवाददाता ने बताया है कि, दो लाख 46 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से लगभग एक लाख 45 हजार लोग गुरदासपुर से हैं। पंद्रह हजार 600 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। बाढ़ ,से हजारो एकड कृषि भूमि प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

मौसम विज्ञानिक पवनीत कौर किंगरा के अनुसार, लगातार हो रही बारिश ने राज्य में पिछले 55 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। हज़ारों एकड़ ज़मीन जलमग्न हो गई है। गुरदासपुर, अमृतसर, फाज़िल्का, फिरोजपुर, पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला और तरनतारन के अलावा, घग्गर, टांगड़ी और मारकंडा नदियों के उफान पर होने और रोपड़ से पानी छोड़े जाने के कारण पटियाला और जालंधर भी प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संकट की इस घड़ी से प्रभावितों को उभारने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बातचीत की और पंजाब में बारिश और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। सरकारी सूत्रों के अनुसार, चीन से दिल्ली पहुँचने के तुरंत बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने भगवंत मान से बातचीत की और राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 13-14 मार्च को असम के दौरे पर 47,800 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 13-14 मार्च 2026 को असम का दौरा करेंगे। इस दौरे के समय,…

9 घंटे ago

दुग्ध उत्पादकों और विक्रेताओं को खाद्य व्यवसाय शुरू करने से पहले अनिवार्य पंजीकरण कराना होगा: FSSAI

खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण-(FSSAI) ने एक परामर्श जारी कर बताया कि दुग्‍ध उत्पादकों और…

10 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर के दो दिवसीय एडीजी/डीडीजी सम्मेलन का नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अपर महानिदेशकों (एडीजी) और उप महानिदेशकों (डीडीजी) का दो दिवसीय…

10 घंटे ago

NHAI ने तमिलनाडु में NH-81 के कल्लागम से मीनसुरूट्टी खंड पर गंगईकोंडा चोलापुरम बाईपास के निर्माण के लिए अनुबंध दिया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने तमिलनाडु में एनएच-81 के कल्लागम से मीनसुरूट्टी खंड में…

10 घंटे ago