भारत

ओमान तट पर जहाज सेट्टेबेलो पर हमला में 21 को सुरक्षित बचाया गया, 3 लापता; भारत ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब

विदेश मंत्रालय ने कल ओमान के तट के पास भारत के वाणिज्यिक जहाज, सेट्टेबेलो पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। घटना के बाद मंत्रालय ने अमरीका के विदेश मामलों के प्रभारी, जेसन मीक्स को तलब किया है। जहाज पर सवार 24 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि, तीन सदस्यो के लापता होने की खबर है। भारत ने क्षेत्र में जहाजों पर हो रहे हमलों की लगातार घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इन्हें बेहद चिंताजनक बताया। इस बीच, भारत ने तनाव को तुरंत कम करने और शांति के लिए बातचीत की आवश्यकता पर बल दिया है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार क्षेत्र में सुरक्षित नौवहन गतिविधियों के संचालन की प्रतिबद्धता दोहराई।

Editor

Recent Posts

एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने केंद्र से मांगा जवाब

सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर…

17 मिनट ago

NPCI इंटरनेशनल और उज्बेकिस्तान के NIPC ने ‘यूजेडक्यूआर’ के माध्यम से पूरे उज्बेकिस्तान में यूपीआई भुगतान सक्षम करने के लिए साझेदारी की

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने…

20 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में बिहार…

58 मिनट ago

एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर ज़ापारोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की

बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए और ‘कॉनफ्लुएंस 3.0’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी)…

1 घंटा ago