अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की दो दिन की बैठक आज से नई दिल्ली में

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की दो दिन की बैठक आज से नई दिल्ली में शुरू हो रही है। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर करेंगे। ब्रिक्स सदस्य देशों और साझेदार देशों के विदेश मंत्री और प्रतिनिधिमंडल प्रमुख इस बैठक में भाग लेंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

बैठक के दौरान, ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्री पारस्परिक हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। बैठक के दूसरे दिन, ब्रिक्स @20: लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके बाद “वैश्विक शासन और बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार” पर चर्चा की जाएगी।

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की पिछली बैठक 26 सितंबर 2025 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के दौरान हुई थी। बैठक की अध्यक्षता भारत ने 2026 के लिए ब्रिक्स अध्यक्ष के रूप में की थी।

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले वैश्विक नेता नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। इन नेताओं में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची, थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ, क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज परिला और वियतनाम के उप विदेश मंत्री गुयेन मिन्ह हैंग शामिल हैं। इसके अलावा मलेशिया के विदेश मंत्री दातो सेरी उतामा मोहम्मद बिन हाजी हसन और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री खलीफा शाहीन अल मरार भी नई दिल्ली पहुंच चुके हैं।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

21 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

22 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago