बीजिंग: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “आप और मैं एक-दूसरे को अब काफी लंबे समय से जानते हैं। असल में, हमारे दोनों देशों के बीच किसी भी राष्ट्रपति और राष्ट्रपति के बीच यह अब तक का सबसे लंबा रिश्ता है। मेरे लिए, यह एक सम्मान की बात है। हमारा रिश्ता बहुत ही शानदार रहा है। हमारी आपस में खूब बनी है। जब भी कोई मुश्किलें आईं, तो हमने मिलकर उन्हें सुलझाया। मैं आपको फ़ोन करता था और आप मुझे फ़ोन करते थे। जब भी हमें कोई समस्या हुई, हमने उसे बहुत जल्दी सुलझा लिया, हमारा भविष्य भी एक साथ बहुत ही शानदार होने वाला है।”
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा, “9 साल बाद चीन में आपका फिर से स्वागत है। पूरी दुनिया हमारी इस बैठक पर नज़र रखे हुए है। इस समय, पूरी दुनिया में एक ऐसा बदलाव तेज़ी से आ रहा है जो पिछली एक सदी में नहीं देखा गया था और अंतरराष्ट्रीय हालात अस्थिर और उथल-पुथल भरे हैं। दुनिया एक नए मोड़ पर आ खड़ी हुई है। क्या चीन और अमेरिका ‘थ्यूसीडाइड्स ट्रैप’ से पार पाकर, बड़े देशों के आपसी संबंधों का एक नया मॉडल तैयार कर सकते हैं?”
भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का…
NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर…
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र…
बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…
भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन…