बिज़नेस

शेयर बाजार में दो दिन से जारी तेजी आज थमी, सेंसेक्स 836 अंक लुढ़का

स्थानीय शेयर बाजार में पिछले दो दिन से जारी तेजी का रुख आज थम गया। अमेरिकी केंद्रीय बैंक के नीतिगत दर संबंधी निर्णय के पहले निवेशकों ने सतर्कता बरती जिससे सेंसेक्स 836 अंक टूट गया जबकि निफ्टी 285 अंक नीचे आ गया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 836.34 अंक यानी 1.04 प्रतिशत फिसलकर 79,541.79 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 958.79 अंक गिरकर 79,419.34 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 284.70 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,199.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट आई। सेंसेक्स की कंपनियों में से सिर्फ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का शेयर ही लाभ के साथ बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने बुधवार को 4,445.59 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही, जबकि जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को तेज उछाल के साथ बंद हुए थे।

रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मिली जीत से पिछले कारोबारी दिवस पर दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी का माहौल रहा था। ट्रंप डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को करारी शिकस्त देकर चार साल के अंतराल के बाद एक बार फिर राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत गिरकर 74.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बुधवार को सेंसेक्स 901.50 अंक उछलकर 80,378.13 अंक पर और निफ्टी 270.75 अंक बढ़कर 24,484.05 अंक पर बंद हुआ था।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

4 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

4 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

4 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

4 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

4 घंटे ago