छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। मारे गए माओवादियों से तीन राइफल और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि बीजापुर के इंद्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने तलाश अभियान शुरू किया था। इस दौरान माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। तलाश अभियान जारी है।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के कोट्टिवक्कम स्थित नेल्लई नादर मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल में आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में…
वेलिंग्टन में न्यूज़ीलैंड के साथ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने पहली…
विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज बुल्गारिया के विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा चामोवा के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से अपील की है कि वे सीमित दायरे में न…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के वैशाली में लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विभिन्न…