भारत

पंजाब के फतेहगढ साहिब में आज लुधियाना-अम्‍बाला मुख्‍य रेल मार्ग पर दो मालगाडियां टकरा गईं

पंजाब के फतेहगढ साहिब में आज तडके लुधियाना-अम्‍बाला मुख्‍य रेल मार्ग पर दो मालगाडियां टकरा गईं। इससे 51 रेलगाड़ियों की आवाजाही पर असर पड़ा है और सात रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं।

रोपड़ जाने वाली एक मालगाड़ी नए सरहिन्‍द रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन पर खड़ी थी, जब एक अन्‍य मालगाड़ी ने उसे पीछे से टक्‍कर मार दी। इससे मालगाड़ी का इंजन साथ वाली पटरी पर पलट गया और ठीक उसी समय कोलकाता से जम्‍मू तवी जा रही ग्रीष्‍मकालीन स्‍पेशल यात्री गाड़ी रेल लाइन से गुजर रही थी, लेकिन उसकी गति धीमी होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि, मालगाड़ी के दो ड्राईवर घायल हो गए हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को पटियाला के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर रेलवे के वरिष्‍ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेल लाइन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई है और अधिकारी लाइन की मरम्‍मत युद्ध स्‍तर पर करने की कोशिश कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ- सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में कल वर्तमान चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को…

2 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में रामनवमी का पर्व आज श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश में राम नवमी का पर्व आज श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है।…

2 घंटे ago

OECD ने चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP विकास दर 7.6 प्रतिशत और 2026-27 में 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन- ओ.ई.सी.डी. ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी वृद्धि दर…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की

केरलम् में विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची कल रात प्रकाशित की गई। अंतिम…

3 घंटे ago

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

20 घंटे ago