झारखंड के बोकारो जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच आज हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान उस समय शहीद हो गया जब उसे गंभीररूप से घायल होने के बाद बोकारो जिले के जंगल से रांची ले जाया जा रहा था। 5 लाख रुपये के इनामी भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर कुंवर मांझी उर्फ शाहदेव मांझी को भी सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है। दो महीने के भीतर सुरक्षा बलों की यह एक और उपलब्धि है, जहाँ कट्टर और ईनामी नक्सली मारे गए हैं। इससे एक दिन पहले, जेजेएमपी के एरिया कमांडर लवनेश गंझू ने भी लातेहार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…