जम्मू-कश्मीर में आज उधमपुर जिले की एक प्राकृतिक गुफा में फंसे जैश-ए-मोहम्मद के एक शीर्ष कमांडर समेत दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। दोपहर के आसपास जब सुरक्षा बलों ने गुफा पर धावा बोला तो कई जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी। मारे गए आतंकवादियों में से एक जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर रुबानी उर्फ अबू माविया था, जो पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय था।
एक आतंकवादी का शव गुफा के मुहाने पर पड़ा था, जबकि दूसरा गुफा के अंदर काफी गहराई में मिला। कल शाम करीब 4 बजे रामनगर-बसंतगढ़ क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में गहन तलाशी अभियान के दौरान सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने आतंकवादियों का पता लगाया, जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई। सेना ने 20 घंटे से अधिक लंबे इस अभियान को किया नाम दिया और कहा कि अभियान समाप्त हो गया है, लेकिन क्षेत्र की अभी भी निगरानी की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय…
सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 बजे से 7…
पश्चिम-मध्य और उससे सटी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’…
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए आठ नेक्स्ट जेनरेशन कोरवेट (एनजीसी) की खरीद हेतु…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में हुई मृत्यु पर शोक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर, 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…