राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार रात आए तेज तूफान से संबंधित घटनाओं में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। तेज हवाओं के कारण दिल्ली में पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए और कई जगहों पर दीवारों के कुछ हिस्से गिर गए।
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार देर रात धूल भरी आंधी के कारण कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई। अधिकारियों के अनुसार उन्हें पेड़ों, बिजली के खंभों और ‘होर्डिंग’ उखड़ने की घटनाओं के संबंध में 152 फोन आए, जिनमें से 130 फोन दिल्ली दमकल सेवा को किए गए।
उन्होंने बताया कि शहर में इमारतों और भवनों के कुछ हिस्सों के ढहने के बारे में भी 55 फोन आए। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने के संबंध में 202 सूचनाएं मिली।
भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…
आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…
एनएमडीसी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में अपने 2 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) पेलेट…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…
भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…