insamachar

आज की ताजा खबर

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रक्षा मंत्री पीट हेगसत पर महाभियोग चलाने के प्रस्ताव को खारिज किया

अमरीका के प्रतिनिधि सभा ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग चलाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। यह प्रस्ताव ईरान के साथ जारी युद्ध से निपटने के तरीके और पद पर रहते हुए उनके आचरण को लेकर लाया गया था।

केंटकी से रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने डेमोक्रेटिक सांसदों के समर्थन से यह प्रस्ताव पेश किया था। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के रक्षा मंत्री का खुलकर समर्थन करने के बाद मंगलवार को यह प्रस्ताव खारिज हो गया।

यह मतदान मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को हुए नुकसान के बाद हुआ है। हालांकि, इस प्रस्ताव के खारिज होने से हेगसेथ को मिली राहत अस्थायी हो सकती है। जनवरी में डेमोक्रेट्स के कांग्रेस के दोनों सदनों का नियंत्रण संभालने की उम्मीद है, जिसके बाद रक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने के प्रयास फिर तेज हो सकते हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *