38 लाख से अधिक भारतीयों का घर संयुक्त अरब अमीरात ने पर्यावरण संरक्षण और संधारणीयता प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले लोगों को लंबे दिनों तक इस देश में ठहरने संबंधी एक नए वीजा कार्यक्रम की घोषणा की है। दस वर्षीय ब्लू रेजीडेंसी वीजा का उद्देश्य पर्यावरण संबंधी अनुसंधान, सक्रियता और प्रौद्योगिकी समाधान में वैश्विक नेताओं को आकर्षित करना है। यह संयुक्त अरब अमीरात की सीमाओं के परे का वीजा वर्ग है।
यह वीजा विश्वभर में संधारणीयता पहलों को महत्व देने वाले लोगों का स्वागत करता है। सफल आवेदक अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संगठन के सदस्यों, पुरस्कृत अनुसंधानकर्ताओं और विशिष्ट कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में शामिल कर सकते हैं। ब्लू रेजीडेंसी वीज़ा संयुक्त अरब अमीरात के मानक दो-वर्षीय रेजीडेंसी परमिट के विपरीत है। यह वीजा निवेशकों, उद्यमियों और विशेषज्ञों को एक दशक तक यहां ठहरने की सुविधा देने वाले गोल्डन वीजा और कुशल पेशेवरों तथा व्यवसायियों को पांच वर्ष तक ठहरने की अनुमति देने वाले ग्रीन वीजा जैसे पूर्व के स्थापित योजनाओं में शामिल हो चुका है।
ब्लू रेजीडेंसी वीजा संयुक्त अरब अमीरात में जारी संधारणीयता वर्ष में सहायक है। यह कॉप-28 के दौरान संयुक्त अरब अमीरात की महत्वपूर्ण सहमति और पर्यावरण संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करने की एक राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के अनुरूप है। पिछले वर्ष दुबई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन, कॉप-28 आयोजित किया गया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की और पश्चिम…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल सानी से…
भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का…
अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर डुरंड लाइन लगातार पांचवें दिन भी झड़पें जारी हैं।…
केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम – सीएए के तहत भारतीय नागरिकता…