भारत

UIDAI ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक सदृढ़ता को बढ़ाने के लिए NFSU के साथ हाथ मिलाया

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) ने डिजिटल फोरेंसिक, साइबर सुरक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी अनुसंधान के क्षेत्रों में एक संरचित, पांच वर्षीय सहयोग स्थापित करने के लिए हाथ मिलाया है।

यह समझौता ज्ञापन सहयोग के लिए एक व्यापक रूपरेखा प्रदान करता है और भारत के डिजिटल पहचान इकोसिस्टम को आधार प्रदान करने वाले यूआईडीएआई के डिजिटल इकोसिस्टम में साइबर सदृढ़ता को और मजबूत करने के लिए दो प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों को एक साथ लाया है।

यूआईडीएआई के सीईओ विवेक चंद्र वर्मा और एनएफएसयू गुजरात परिसर के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) एस.ओ. जुनारे के बीच इस समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया। इस समारोह में यूआईडीएआई के उप महानिदेशक श्री अभिषेक कुमार सिंह और दोनों पक्षों के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

यह सहयोग छह रणनीतिक स्तंभों पर केंद्रित होगा: शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास, सूचना सुरक्षा और प्रणाली अखंडता, फोरेंसिक अवसंरचना और प्रयोगशाला उत्कृष्टता, साइबर सुरक्षा गतिविधियों के लिए तकनीकी सहायता, तकनीकी परामर्श और अनुसंधान (जिसमें एआई, ब्लॉकचेन, डीपफेक डिटेक्शन और क्रिप्टोग्राफिक प्रौद्योगिकियों जैसे उभरते क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान शामिल है) तथा रणनीतिक प्लेसमेंट और आउटरीच, जिसमें एनएफएसयू के छात्रों के लिए प्लेसमेंट और आउटरीच के अवसर शामिल हैं।

यूआईडीएआई के सीईओ श्री विवेक चंद्र वर्मा ने कहा कि यह सहयोग भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का समर्थन करने वाली सुरक्षा, सदृढ़ता और फोरेंसिक क्षमताओं को और मजबूत करने तथा भारत की डिजिटल पहचान प्रणालियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Editor

Recent Posts

NSE वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- एनएसई वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है।…

14 घंटे ago

DRI ने भारत-नेपाल सीमा के पास बिहार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 19 किलोग्राम से अधिक हाथी दांत जब्त किए; चार व्यक्ति गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते…

14 घंटे ago

भारत की स्वदेशी एआई क्षमताओं को सशक्त बनाने की दिशा में इंडिया एआई मिशन समर्थित ‘चैरियट-1’ फाउंडेशन मॉडल्स का शुभारंभ

भारत के स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

17 घंटे ago

संविधान दिवस आज, 1949 में भारत के संविधान को अपनाए जाने की याद में मनाया जाता है यह दिन

आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 1949 में संविधान सभा…

21 घंटे ago

अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 देशों से होने वाले आयात पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा

अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर…

21 घंटे ago