संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेश ने गजा और लेबनान दोनों की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया है। एंटोनियो गुतरेश ने चेतावनी दी है कि यदि यह दुश्मनी नहीं रोकी गई तो क्षेत्र में पूरी तरह से युद्ध होने का खतरा है।
इसके अलावा, उन्होंने इजरायली संसद में हाल ही में पेश किये गए उन दो विधेयकों पर भी चिंता जताई जो फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी-यूएनआरडब्ल्यूए के संचालन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं।
एंटोनियो गुतरेश ने गजा में पिछले वर्ष हुए संघर्ष के दौरान फिलिस्तीनियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने में यूएनआरडब्ल्यूए की भूमिका पर जोर दिया है। उन्होंने प्रस्तावित कानून के बारे में अपनी आशंका व्यक्त करने के लिए व्यक्तिगत रूप से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पत्र भी लिखा है।
लेबनान में बढ़ते मानवीय संकट के जवाब में कतर ने लेबनान में चिकित्सा आपूर्ति और खाद्य सहायता पहुंचाने के लिए एक हवाई सेतु शुरू किया है।
संयुक्त अरब अमीरात ने भी लेबनान के लोगों के हित में समर्थन जुटाने के लिए द यूएई स्टैंड्स विद लेबनान नामक एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है।
उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने वाराणसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अमरीका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र…
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और जापान के वायु आत्म-रक्षा बल के प्रमुख,…
भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्लिनेक्स-26’ का 13वां संस्करण 17 से 21…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के दो दिवसीय…
भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (एसकेएटी) ने 19 और 20 सितंबर 2026 को…