अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की; नागरिकों को निशाना बनाना अस्वीकार्य, दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निन्‍दा की है और मृतकों के परिजनो के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा कि नागरिको को निशाना बनाना अस्वीकार्य है और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।

अंतोनियो गुतेरस ने सुरक्षा परिषद में भारत और पकिस्‍तान के बीच बढ़ते तनाव पर बैठक से पहले, न्‍यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में पत्रकारों से यह बात कही। उन्‍होंने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने, राजनयिक संबंध और शांति बहाल करने के किसी प्रयास में संयुक्त राष्ट्र के समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

33 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

59 मिनट ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

1 घंटा ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

13 घंटे ago