भारतीय सेना के इंजीनियरों ने ऑपरेशन सागर बंधु के अंतर्गत श्रीलंका में बी-429 राजमार्ग पर 120 फीट लंबे तीसरे बेली पुल का निर्माण किया है। यह पुल कैंडी और नुवारा एलिया जिलों को फिर से जोड़ता है। इस पुल से चक्रवात दित्वाह के कारण हुई तबाही से बाधित हुई महत्वपूर्ण जीवनरेखा बहाल हो गई है। भारतीय सेना पहले भी श्रीलंका के जाफना और कैंडी क्षेत्रों में दो बेली पुलों का सफलतापूर्वक निर्माण कर चुकी है। भारतीय सेना द्वारा इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और संसाधनों की तैनाती ने प्राकृतिक आपदा के समय सहयोग और एकजुटता की भावना को उजागर किया है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- एनएसई वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है।…
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि भारत ने वर्ष 2025-26 में 37…
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते…
भारत के स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 1949 में संविधान सभा…
अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर…