अंतर्राष्ट्रीय

यूनिसेफ ने कहा, AI से तैयार बच्‍चों का अश्‍लील चित्रण एक तरह से बाल यौन शोषण है और इसे अपराध माना जाना चाहिए

संयुक्‍त राष्‍ट्र की संस्‍था यूनिसेफ ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार बच्‍चों का अश्‍लील चित्रण एक तरह से बाल यौन शोषण है और इसे अपराध माना जाना चाहिए। यूनिसेफ ने एआई उपकरणों द्वारा आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चेतावनी दी है। संगठन ने कहा है कि एआई से तैयार ऐसी सामग्री दुनियाभर में चिंता का विषय है और ऐसे भी मामले सामने आये हैं जहां बच्‍चों के चित्रों से छेड़छाड़ कर उन्‍हें डीपफेक तकनीक से अश्‍लील रूप में दिखाया जाता है।

यूनिसेफ का कहना है इस तकनीक से बच्‍चों के नग्‍न चित्र दिखाये जाते हैं। संयुक्‍त राष्‍ट्र संस्‍था ने दुनियाभर की सरकारों से अनुरोध किया है कि वे अपने कानूनों में बाल यौन शोषण की कानूनी परिभाषा का विस्‍तार करें और इसमें ए आई से तैयार सामग्री के निर्माण, खरीद और वितरण को आपराधिक गतिविधि माना जाए। यूनिसेफ ने ए आई विकसित करने वाली संस्‍थाओं से भी कहा है कि ऐसी किसी सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए सुरक्षा के कडे मापदंड अपनायें।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

12 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

12 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

12 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

12 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

12 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

12 घंटे ago