भारत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 100 दिनों की कृषि कार्ययोजना के संबंध में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प अनुसार, 100 दिनों की कृषि कार्ययोजना के संबंध में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि वे अपना पूरा फोकस किसानोन्मुखी कार्यों पर करें ताकि देश के किसानों और कृषि क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी की संकल्पना के मुताबिक तेजी से काम किया जा सकें।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में, पहले 100 दिनों की विभागीय कार्ययोजना के सभी पहलुओं को समझने के साथ ही देश के कृषि क्षेत्र की मजबूती तथा किसानों के दुःख-दर्द को कम करने के लिए सशक्तता के साथ कदम उठाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारे किसान भाइयों-बहनों को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज आदि आदानों की उपलब्धता प्राथमिकता से सुनिश्चित की जानी चाहिए, इस संबंध में उन्हें कहीं-कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

शिवराज सिंह चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि देश में कृषि उत्पादन व उत्पादकता बढ़ना चाहिए, साथ ही हम अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के अलावा दुनिया के अन्य देशों को भी जरूरत अनुसार गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद निर्यात कर सकें, ऐसी ठोस कार्ययोजना पर अमल करना चाहिए। बैठक में, वरिष्ठ अधिकारियों ने विभागवार योजनाओं की प्रस्तुतियां दी।

बैठक में कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर तथा भागीरथ चौधरी और कृषि सचिव मनोज अहूजा व कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) के सचिव एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डा. हिमांशु पाठक भी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

34 मिनट ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

37 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

38 मिनट ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

4 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

4 घंटे ago