भारत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के किसानों के लिए दी सौगातें

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बिहार के किसानों के लिए अनेक सौगातें दी। बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडे की केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ कृषि भवन, दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक में किसान हितैषी निर्णय लिए गए।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में, बिहार के कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ाने और किसानों की सुविधा-सहूलियत के लिए बिहार स्थित कृषि भवन में एपीडा का ऑफिस खोलने के निर्णय पर एपीडा के सीएमडी द्वारा सहमति व्यक्त की गई। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिहार में किसानों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं। इसके तहत उन्होंने हाईब्रीड-उन्नत बीजों के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा सहयोग प्रदान करने के निर्देश भी दिए। साथ ही, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में अधिक आवंटन के लिए बिहार की मांग पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल दिशा-निर्देश दिए, साथ ही इस योजना की बिहार के लिए दूसरी किश्त जारी कर दी गई।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिहार का कृषि क्षेत्र में अच्छा परफार्मेंस है, इस आधार पर कृषोन्नति योजना के लिए अधिक राशि के आवंटन के लिए भी उन्होंने बैठक में ही निर्देशित किया। इसके अलावा, गेहूं के लिए अधिक आधार बीज उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए और कृषि यांत्रिकरण के लिए अधिक राशि उपलब्ध कराने का निर्णय भी लिया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के बिहार स्थित क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान व बीज उत्पादन केंद्र को आवश्यकतानुरूप अत्याधुनिक बनाया जाएगा, जिसके लिए शिवराज सिंह ने अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। साथ ही, लीची के लिए प्रसिद्ध बिहार में लीची एवं शहद उत्पादक किसानों की सहायता के लिए भी उन्होंने दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके साथ ही एनआरसी मखाना का सशक्तिकरण करने का निर्णय लिया गया। बिहार के किसानों को इन सबसे काफी लाभ होगा। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में कृषि एवं किसान कल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा अनेकानेक कदम उठाए जा रहे हैं, इसी कड़ी में बिहार राज्य के किसानों के लिए भी हरसंभव कदम उठाए गए है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पश्चिम एशिया संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पश्चिम एशिया संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया…

12 मिनट ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर…

34 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मालदा न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की जांच NIA को सौंपी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों पर…

37 मिनट ago

सीडीएससीओ-इंडिया एआई स्वास्थ्य नवाचार एक्सेलरेशन हैकाथॉन आरंभ करने की घोषणा की

इंडिया एआई ने 2 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के सहयोग…

44 मिनट ago

रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री देनिस मांतुरोव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की

रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री देनिस मांतुरोव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रथम…

46 मिनट ago

लोकसभा और राज्यसभा ने जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026 पारित किया

जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026 को लोकसभा और राज्यसभा द्वारा पारित किया गया…

51 मिनट ago