भारत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र में तूर (अरहर) की 3.37 लाख मीट्रिक टन खरीद की दी स्वीकृति

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में बैठक कर महाराष्ट्र में तूर (अरहर) की 3.37 लाख मीट्रिक टन खरीद, जिसकी एमएसपी राशि लगभग 2696 करोड़ रुपए है, को मूल्य समर्थन योजना (पी.एस.एस.) के तहत स्वीकृति दे दी है।

महाराष्ट्र के विपणन मंत्री के साथ संवाद

बैठक के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के विपणन (मार्केटिंग) मंत्री जयकुमार रावल के साथ खरीद से संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने नेफेड, एन.सी.सी.एफ. और राज्य के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तूर की खरीद के इस निर्णय से केंद्र सरकार को बड़ा वित्तीय भार वहन करना पड़ेगा, परंतु इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार किसानों के हित में पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि खरीद सही तरीके से हो। किसानों से सीधी खरीद से ही बिचौलियों की सक्रियता कम होगी और लाभ वास्तविक किसान तक पहुंच पाएगा।

नेफेड और एन.सी.सी.एफ. को समन्वित प्रक्रिया चलाने के निर्देश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि नेफेड और एन.सी.सी.एफ. राज्य सरकार के समन्वय से खरीद प्रक्रिया संचालित करें, ताकि खरीद का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंच सके। आधुनिक तकनीक से पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आधुनिकतम और कारगर प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए किसानों के पंजीकरण की उचित व्यवस्थाएं की जाएं।

किसानों की सुविधा के लिए खरीद केंद्र बढ़ाने पर बल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवश्यकता होने पर खरीद केंद्रों की संख्या में इजाफा किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और खरीद व्यवस्था पारदर्शी और प्रभावी रहे।

इस उच्चस्तरीय बैठक में महाराष्ट्र के विपणन मंत्री जयकुमार रावल, केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने असम में 5 हज़ार 450 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज असम के एक दिन के दौरे के दौरान पांच हजार चार…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में मोरन बाईपास पर पूर्वोत्तर की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ब्रह्मपुत्र नदी…

4 घंटे ago

कैबिनेट ने असम में एनएच-15 पर गोहपुर से नुमालीगढ़ तक 715 खंड पर 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के निर्माण को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने कल असम…

6 घंटे ago

कैबिनेट ने दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों में अतिरिक्तन पटरियां बिछाने की तीन परियोजनाओं को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने कल रेल मंत्रालय…

6 घंटे ago

कैबिनेट ने तेलंगाना में हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेलूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग -167 को 4-लेन मानक तक चौड़ा करने को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने तेलंगाना…

6 घंटे ago

कैबिनेट ने गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के धमासिया-बिटाडा/मोवी और नासरपुर-मालोथा खंडों को चार लेन में परिवर्तित करने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कल…

6 घंटे ago