प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने करों सहित 1,789.52 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर दिल्ली पुलिस द्वारा आईटीएमएस परियोजना के कार्यान्वयन को स्वीकृति दे दी है। यह परियोजना 42 चिन्हित यातायात गलियारों को कवर करेगी और 24 महीनों में तीन चरणों में कार्यान्वयन के बाद पांच वर्षों तक इसका संचालन और रखरखाव किया जाएगा।
राजधानी दिल्ली में यातायात प्रबंधन, परिवहन अवसंरचना और शहरी गतिशीलता में सुधार के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार के व्यापक प्रयासों के अंतर्गत, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के माध्यम से एक महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी-आधारित पहल का शुभारंभ किया जाएगा। यह परियोजना दिल्ली के वर्तमान सड़क नेटवर्क को वास्तविक समय के यातायात डेटा, अनुकूली यातायात संकेतों, स्वचालित प्रवर्तन और एकीकृत कमांड-एंड-कंट्रोल सिस्टम के माध्यम से अधिक बुद्धिमत्तापूर्ण ढंग से प्रबंधित करने में सक्षम बनाएगी।
दिल्ली में लगभग 71 लाख पंजीकृत वाहन हैं। वाहनों की संख्या में वृद्धि सड़क अवसंरचना के विस्तार की तुलना में कहीं अधिक है, जबकि यातायात विनियमन अभी भी काफी हद तक निश्चित सिग्नल समय और मैन्युअल हस्तक्षेप पर निर्भर है। आईटीएमएस के माध्यम से सड़क की वास्तविक स्थितियों के अनुसार गतिशील रूप से प्रतिक्रिया करते हुए उपलब्ध सड़क क्षमता को सक्षम बनाते हुए और बेहतर उपयोग करना है।
लाभ:
नगरव्यापी एकीकृत यातायात प्रबंधन:
यातायात नियमों का पालन, प्रवर्तन और सूचना प्रसार को यातायात कमान और नियंत्रण केंद्रों के माध्यम से एक साझा मंच पर लाया जाएगा, जिसे सुरक्षित डेटा सेंटर और आपदा रिकवरी अवसंरचना का समर्थन प्राप्त होगा। यह प्रणाली भविष्य में एकीकरण और विस्तारशीलता को सक्षम करने के लिए खुले मानकों और एपीआई का पालन करेगी।
इस परियोजना में 1,092 अनुकूल यातायात नियंत्रण प्रणाली और 1,029 प्रवर्तन स्थल शामिल होंगे। कार्यान्वयन प्रदर्शन-आधारित होगा, जिसमें प्रत्येक चरण को निर्धारित परीक्षण, शुरू करने, स्वीकृति और प्रदर्शन मापदंडों के आधार पर पिछले चरण के मूल्यांकन के बाद ही प्रारंभ किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से चयनित मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटर के द्वारा इस परियोजना को कार्यान्वित करेगी। सी-डीएसी परियोजना प्रबंधन सलाहकार के रूप में तकनीकी सहायता प्रदान करेगा, जिसमें कार्यान्वयन और संचालन एवं रखरखाव के दौरान तकनीकी जांच, निगरानी, सत्यापन और स्वीकृति शामिल है।
आईटीएमएस दिल्ली के सड़क और परिवहन बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए वर्तमान में जारी प्रयासों में सहायक होगा। यह वर्तमान सड़क नेटवर्क का अधिक कुशलता से उपयोग करने के लिए आवश्यक तकनीक और वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करेगा। इस परियोजना से यातायात सुगमता, सड़कों की सुरक्षा, दुर्घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया, अधिक प्रभावी प्रवर्तन और नागरिकों के लिए अधिक पूर्वानुमानित यात्रा अनुभव सुनिश्चित होने की आशा है।
भारत ने आज जापान एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीते…
भारत और कतर ने भारत में 10 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता लागू करने, भारत…
नेपाल के गंडक बेसिन और बिहार में हो रही लगातार बारिश से बिहार में गंडक…
विद्युत मंत्रालय ने यात्री वाहनों के लिए नए कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी (सीएएफई) मानदंड अधिसूचित…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने विपणन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अक्टूबर, 2026 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…