भारत

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने गन्ना किसानों के लिए वर्ष 2026-27 चीनी उत्पादन सीज़न के लिए उचित एवं लाभकारी मूल्य 365 रुपये प्रति क्विंटल स्वीकृत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए, चीनी उत्पादन सीजन 2026-27 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य 365 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। यह मूल्य पुनर्प्राप्ति न्यूनतम 10 दशमलव दो-पांच प्रतिशत दर पर आधारित है, जिसमें शून्य दशमलव एक प्रतिशत की प्रत्येक वृद्धि पर 3.56 रुपये प्रति क्विंटल का प्रीमियम और पुनर्प्राप्ति में शून्य दशमलव एक प्रतिशत की प्रत्येक कमी पर 3.56 रुपये प्रति क्विंटल की कमी का प्रावधान है।

सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए यह भी फैसला किया है कि जिन चीनी मिलों में चीनी पुनर्प्राप्ति दर 9 दशमलव 5 प्रतिशत से कम है, वहां कोई कटौती नहीं की जाएगी। चीनी पुनर्प्राप्ति दर गन्ने के कुल वजन के अनुपात में उससे प्राप्त चीनी की मात्रा को प्रतिशत में दर्शाता है। ऐसे किसानों को आगामी चीनी उत्पादन सीजन 2026-27 में गन्ने के लिए 338.3 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे।

चीनी उत्पादन सीजन 2026-27 के लिए गन्ने की उत्पादन लागत (वास्तविक नकद खर्च + पारिवारिक श्रम मूल्य) 182 रुपये प्रति क्विंटल है। 10 दशमलव दो-पांच प्रतिशत की पुनर्प्राप्ति दर पर यह उचित और लाभकारी मूल्य 365 रुपये प्रति क्विंटल है, जो उत्पादन लागत से 100 दशमलव 5 प्रतिशत अधिक है। चीनी उत्पादन सीजन 2026-27 के लिए उचित और लाभकारी मूल्य 2025-26 की तुलना में 2 दशमलव आठ-एक प्रतिशत अधिक है।

स्वीकृत किए गए उचित और लाभकारी मूल्य चीनी मिलों द्वारा चीनी के उत्पादन सीजन 2026-27 (पहली अक्टूबर, 2026 से आरंभ) में किसानों से गन्ने की खरीद पर लागू होगा। चीनी उत्पादन क्षेत्र एक महत्वपूर्ण कृषि आधारित क्षेत्र है जो लगभग 5 करोड़ गन्ना किसानों और उनके आश्रितों तथा चीनी मिलों में प्रत्यक्ष रूप से कार्यरत लगभग 5 लाख श्रमिकों की आजीविका प्रदान करता है। इसके अलावा कृषि श्रम और परिवहन सहित विभिन्न सहायक गतिविधियों में लोग काम करते हैं।

कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर और राज्य सरकारों तथा अन्य हितधारकों से परामर्श के बाद उचित और लाभकारी मूल्य का निर्धारण किया गया है।

पिछले चीनी उत्पादन सीजन 2024-25 में, देय 1,02,687 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य बकाये में से लगभग 1,02,209 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को 20.04.2026 तक किया जा चुका है; इसी अनुरूप लगभग 99 दशमलव 5 प्रतिशत गन्ने की बकाया राशि का भुगतान हो चुका है। मौजूदा चीनी उत्पादन सीजन 2025-26 में, देय 1,12,740 करोड़ रुपये के गन्ना बकाये में से किसानों को 20.04.2026 तक लगभग 99,961 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है; तदनुसार गन्ने की बकाया राशि का लगभग 88 दशमलव 6 प्रतिशत का भुगतान हो चुका है।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में उन्नत इंस्ट्रूमेंटेशन सुविधा और प्रौद्योगिकी नवाचार मंच का उद्घाटन किया

भारत के उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति, सी. पी. राधाकृष्णन ने आज पंजाब…

3 घंटे ago

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय तीरंदाजी संघ की ‘विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज’ का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय तीरंदाजी संघ…

3 घंटे ago

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश से फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए…

8 घंटे ago

बिहार में गंगा, पुनपुन, गंडक और कोसी समेत कई प्रमुख नदियां उफान पर

बिहार में गंगा, पुनपुन, गंडक और कोसी समेत कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं। राज्य…

8 घंटे ago

नेपाल और तिब्बत में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से अब तक 1,282 लोगों की मृत्‍यु हो गई

नेपाल और तिब्बत में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से अब तक एक हजार दो सौ…

8 घंटे ago

NCPCR ने विशेष अभियान के तहत 3800 से ज़्यादा बच्चों को बाल मज़दूरी से मुक्त कराया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत एक वैधानिक संस्था, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग…

8 घंटे ago