बिज़नेस

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में CII द्वारा आयोजित भारत-इजराइल व्यापार फोरम को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित भारत-इजराइल व्यापार फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों का ही दुश्मन आतंकवाद है और दोनों देशों के प्रधानमंत्री इसे जड़ से समाप्त करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले दशक में सरकार ने देश के व्यापक आर्थिक बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने और देश के हर कोने में आर्थिक समृद्धि लाने के लिए आधारभूत ढांचे को विकसित करने पर जोर दिया है। पीयूष गोयल ने पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार के कल्याणकारी उपायों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज इन प्रयासों का भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियादी ढांचे पर खड़ा है, जो कोविड महामारी, युद्ध और अशांत भू-राजनीतिक उथल-पुथल का सामना करने में सक्षम है।

उन्होंने अवसरों का लाभ उठाने के लिए 10डी- लोकतंत्र, जनसंख्या का लाभ, अर्थव्यवस्था का डिजिटलीकरण, कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने, दृढ़ संकल्पता, भारत की अन्य पर निर्भरता में कमी, निर्णायक नेतृत्व, विविधता, विकास और मांग अनुरूप उत्पादन-विनिर्माण के लिए देश का आह्वान किया।

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत में भरोसेमंद मजबूत न्यायपालिका है और युवाओं की जनसंख्या आने वाले दशकों में मजबूत कार्यबल प्रदान करेगी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत, इजरायल का एक भरोसेमंद साझेदार है क्योंकि यह देश अपनी हर प्रतिबद्धता को निभाता है। उन्होंने देश की मांग क्षमता बढ़ने का भी उल्लेख किया, जिसमें विकास के साथ हर साल तेज वृद्धि हो रही है। भारत और इजरायल को स्वाभाविक साझेदार सहयोगी देश बताते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की बढ़ती मांग के कारण इजरायल के लिए पास प्रौद्योगिकी से लेकर उपकरणों तक कई प्रमुख क्षेत्र में निवेश के अवसर हैं।

Editor

Recent Posts

भारत एशिया कप महिला क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराया

भारत एशिया कप महिला क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गया है। सेमीफाइनल में कल भारत…

4 घंटे ago

NTA ने UGC NET जून 2026 की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की दोबारा हुई परीक्षाओं की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की…

5 घंटे ago

ट्रम्प प्रशासन ने H-1B और अन्य रोजगार-आधारित वीजा धारकों की 60 दिन की छूट अवधि खत्म करने का प्रस्ताव रखा

ट्रम्प प्रशासन ने एच-1बी कर्मचारियों और कई अन्य रोजगार-आधारित वीजा धारकों को नौकरी जाने के…

5 घंटे ago

नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कल भारत मंडपम में शुरू होगा

नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कल भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिन…

5 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नई दिल्ली पहुंचे

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज…

5 घंटे ago

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को दुनिया की आर्थिक वृद्धि का एक प्रमुख आधार बताया

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को दुनिया की आर्थिक वृद्धि का एक प्रमुख आधार बताया…

5 घंटे ago