बिज़नेस

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रस्तावित भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए आज मुंबई में न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले के साथ द्विपक्षीय बैठक की। यह बैठक इस संबंध में जारी वार्ता में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई, जिसमें दोनों मंत्रियों ने वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार से संबंधित प्रमुख विषयों के बारे में सहमति कायम करने की दिशा में बढ़ने पर ध्यान केंद्रित किया।

दोनों पक्षों ने स्वीकार किया कि हाल के दौर में ठोस प्रगति हुई है, कई बिंदुओं पर सहमति बन गई है और समझौते के शीघ्र और पारस्परिक रूप से संतोषजनक निष्कर्ष तक पहुँचने के लिए स्पष्ट साझा समझ उभर रही है।

दोनों मंत्रियों ने इस बात का उल्लेख किया कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार लगभग 49 प्रतिशत की मज़बूत वृद्धि दर्शाते हुए 1.3 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि एक समग्र और संतुलित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) न केवल व्यापार प्रवाह को गति देगा, बल्कि निवेश संबंधों को भी व्यापक बनाएगा, आपूर्ति-श्रृंखला के लचीलेपन को मज़बूत करेगा और दोनों देशों में व्यवसायों के लिए पारदर्शी, स्थिर और पूर्वानुमानित ढाँचा प्रदान करेगा।

दोनों मंत्रियों ने महत्वाकांक्षी और दूरदर्शी साझेदारी के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि मुक्त व्यापार समझौते में सेवाओं, नवाचार और प्रौद्योगिकी सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण संभावनाओं का पता लगाने की क्षमता है। उन्होंने सकारात्मक गति बनाए रखने तथा समझौते को शीघ्र, संतुलित और पारस्परिक लाभकारी रूप से संपन्न करने के लिए आने वाले हफ्तों में प्रयास तेज करने पर सहमति प्रकट की।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने VMMC और सफदरजंग अस्पताल में उन्नत मूत्राशय निदान केंद्र और PET-CT एवं SPECT-CT सुविधाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का जायजा…

13 घंटे ago

झारखंड में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई

झारखंड में भी पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़…

13 घंटे ago

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से अन्‍य क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बिहार में पटना और कई अन्य जिलों में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा…

13 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से…

13 घंटे ago