केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश एवं व्यापार मंत्री जेवियर बेटेल से मुलाकात की। इससे पहले, 23 अक्टूबर 2025 को उन्होंने जर्मन संघीय आर्थिक मामलों एवं ऊर्जा मंत्रालय और संघीय चांसलरी में उच्च-स्तरीय बैठक की थी। दोनों नेताओं ने आर्थिक संबंधों में प्रगति की समीक्षा की और द्विपक्षीय व्यापार एवं व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने के नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने भारत की आगामी राजकीय यात्रा के साथ-साथ क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की।
पीयूष गोयल ने प्रमुख जर्मन कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ भी चर्चा की। उन्होंने इन्फिनियॉन टेक्नोलॉजीज एजी के सीईओ जोचेन हानेबेक, शेफलर ग्रुप के सीईओ क्लॉस रोसेनफेल्ड, रेन्क व्हीकल मोबिलिटी के सीईओ माइकल मसूर, हेरेनक्नेच्ट एजी के सीईओ मार्टिन हेरेनक्नेच्ट, एनरट्रैग के बोर्ड सदस्य टोबियास बिशॉफ-नीम्ज और मर्सिडीज-बेंज के सीईओ ओला कैलेनियस से मुलाकात की।
बैठक में भारतीय और जर्मन कंपनियों के बीच खासकर रक्षा, ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियों और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तालमेल और सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। व्यापार प्रमुखों ने भारत में कारोबार के लिए अपने आशावादी दृष्टिकोण और अपनी आर्थिक साझेदारियों को और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की।
पीयूष गोयल आज बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में वैश्विक व्यापार पर एक उच्च स्तरीय पैनल में शामिल होंगे और जर्मन व्यवसायों और उद्योग संघों के प्रमुखों के साथ अपनी बातचीत जारी रखेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…