भारत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई भुगतान गेटवे प्रणाली में सुधार के लिए चार सार्वजनिक बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज चार प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और इंडियन बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की भुगतान गेटवे प्रणाली में सुधार के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बैठक के दौरान, एक मजबूत, विश्वसनीय एवं छात्र-अनुकूल भुगतान प्रणाली की आवश्यकता पर बल दिया जिसमें परीक्षा के बाद की सेवाओं जैसे कि पुनर्मूल्यांकन, उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करना और अन्य शुल्क-आधारित प्रक्रियाएं शामिल हैं।

उन्होंने बैंकों को निर्देश दिया कि वे समय पर लेनदेन सुनिश्चित करने, भुगतान संबंधी प्रक्रियाओ का शीध्र समाधान करने और अधिक या असफल भुगतानों के लिए स्वचालित धनवापसी की व्यवस्था करने हेतु मजबूत भुगतान प्रोटोकॉल स्थापित करने में सीबीएसई की सहायता करें। उन्होंने बैंकों को सीबीएसई के साथ मिलकर काम करने और उन्नत तकनीकी सुरक्षा उपायों, वास्तविक समय की निगरानी और त्वरित शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से भुगतान गेटवे अवसंरचना को मजबूत करने का निर्देश दिया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया कि वे इस पहल को सर्वोच्च प्राथमिकता दें ताकि भविष्य में छात्रों को तकनीकी समस्याओं या भुगतान में विफलता का सामना न करना पड़े। उन्होंने बैंकों से सुचारू, सुरक्षित और कुशल डिजिटल लेनदेन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री से बात करने के दौरान चारों बैंकों ने अपने पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और सीबीएसई के समन्वय से जल्द से जल्द उन्नत प्रोटोकॉल और तकनीकी उन्नयन को लागू करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इससे पहले, 24 मई, 2026 को धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ सीबीएसई के परिणाम घोषित होने के बाद और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रियाओं के दौरान छात्रों द्वारा सामना की गई परेशानियों एवं तकनीकी मुद्दों पर चर्चा की थी।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

2 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

3 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

3 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

3 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

3 घंटे ago