बिज़नेस

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन 30 जून से 5 जुलाई तक स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारामन 30 जून से 5 जुलाई 2025 तक स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी।

स्पेन के सेविले में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन विकास के लिए वित्तपोषण पर संयुक्त राष्ट्र के चौथे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (एफएफडी4) में भाग लेंगी और भारत की ओर से वक्तव्य देंगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री सेविले में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंच नेतृत्व शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी और मुख्य भाषण देंगी। इस शिखर सम्मेलन का विषय “एफएफडी4 के परिणाम से कार्यान्वयन तक: अनवरत विकास के लिए निजी पूंजी की क्षमता का दोहन” है। एफएफडी4 के दौरान निर्मला सीतारामन जर्मनी, पेरू और न्यूजीलैंड के वरिष्ठ मंत्रियों और यूरोपीय निवेश बैंक (ईआईबी) के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगी।

पुर्तगाल के लिस्बन में केंद्रीय वित्त मंत्री की पुर्तगाल के वित्त मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है। इसके अलावा वह प्रमुख निवेशकों और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी बातचीत करेंगी।

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में, न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) में भारत की ओर से गवर्नर वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन एनडीबी की 10वीं वार्षिक बैठक को संबोधित करेंगी। निर्मला सीतारामन ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और उन देशों के केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक (एफएमसीबीजी) में भी भाग लेंगी।

एनडीबी बैठक में निर्मला सीतारामन “विकासशील देशों (ग्लोबल साउथ) के लिए एक प्रमुख बहुपक्षीय विकास बैंक का निर्माण” विषय पर एनडीबी फ्लैगशिप गवर्नर्स सेमिनार को संबोधित भी करेंगी।

एनडीबी बैठकों के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री ब्राजील, चीन, इंडोनेशिया और रूस के वित्त मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 राज्यों को कृषि विकास के लिए 1,183 करोड़ रु. से अधिक की दूसरी ‘मदर सैंक्शन’ जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर और समृद्ध किसान' के विजन को धरातल पर तेजी से…

14 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (पीएम-डीडीकेवाई) की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में प्रधानमंत्री…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन के 26वें शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के 26वें…

14 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 20 से 25 जुलाई के बीच देशभर में नीट पेपर लीक मुद्दे…

14 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने गुजरात के भावनगर पारा यार्ड के पुनर्निर्माण के लिए 125 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी

भारतीय रेलवे ने गुजरात के भावनगर पारा (बीवीपी) यार्ड के पुनर्निर्माण परियोजना को लगभग 125…

15 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने समस्तीपुर डिवीजन के 21 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के लिए 233 करोड़ रुपये की स्‍वीकृति दी

भारतीय रेलवे ने पूर्वी मध्य रेलवे (ईसीआर) के समस्तीपुर डिवीजन के 21 स्टेशनों पर 233…

16 घंटे ago