बिज़नेस

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 4 से 7 मई तक इटली के मिलान में एडीबी की वार्षिक बैठक में भाग लेंगी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 58 वीं वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के अधिकारियों के भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। इस बैठक का आयोजन 4 से 7 मई, 2025 को इटली के मिलान में होगा।

इन बैठकों में एडीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल, एडीबी सदस्यों के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान भाग लेंगे। केंद्रीय वित्त मंत्री वार्षिक बैठक के मुख्य कार्यक्रमों जैसे गवर्नर्स के बिजनेस सेशन, गवर्नर्स प्लेनरी सेशन में भाग लेंगे और “भविष्य के लचीलेपन के लिए सीमा पार सहयोग” पर एडीबी गवर्नर्स सेमिनार में पैनलिस्ट के रूप में भाग लेंगे।

एडीबी की 58 वीं वार्षिक बैठक के अवसर पर, निर्मला सीतारमण एडीबी के अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी) के अध्यक्ष और जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बैंक (जेबीआईसी) के गवर्नर के साथ बैठकों के अलावा इटली, जापान और भूटान के वित्त मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री मिलान में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी करेंगे, इसके अलावा वैश्विक थिंक-टैंक, व्यापार जगत के नेताओं और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और बोकोनी विश्वविद्यालय में “आर्थिक और जलवायु लचीलेपन में संतुलन” विषय पर नेक्स्ट मिलान फोरम के पूर्ण सत्र में भाग लेंगे।

Editor

Recent Posts

डाक विभाग छह प्रमुख शहरों में अगले दिन वितरण की गारंटी के साथ ’24 स्पीड पोस्ट’ सेवा आरंभ करेगा

डाक विभाग 17 मार्च, 2026 को 24 स्पीड पोस्ट सेवा आरंभ कर रहा है। इस…

31 मिनट ago

हिमाचल प्रदेश: अटल टनल रोहतांग में भारी बर्फबारी जारी

हिमाचल प्रदेश: अटल टनल रोहतांग में भारी बर्फबारी जारी है। प्रशासन ने लगभग 1,000 पर्यटक…

42 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने छह राज्‍यों की आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने छह राज्‍यों की आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा कर दी…

3 घंटे ago

पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन शुरू

गणतंत्र दिवस, 2027 के अवसर पर घोषणा किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन/अनुशंसाएं…

4 घंटे ago

पुद्दुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू

पुद्दुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू…

5 घंटे ago