केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने आज यहां स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देश भर में लू की स्थिति और लू से निपटने के लिए अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि अस्पताल हीटवेव से प्रभावित लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए तैयार रहें।
जे.पी. नड्डा ने केंद्र सरकार के अस्पतालों में विशेष हीटवेव यूनिट्स शुरू करने का भी निर्देश दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के तहत आज स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है।
हीट वेव सीज़न 2024 पर राज्य स्वास्थ्य विभाग के लिए एडवाइजरी:
गर्मियों के तापमान के देखे गए ट्रेंड के अनुरूप देश में मौसमी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो सकता है। अत्यधिक गर्मी से होने वाले के स्वास्थ्य प्रभावों को कम करने के लिए, स्वास्थ्य विभागों को तैयारी और समय पर प्रतिक्रिया सुनिश्चित करनी होगी।
राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनपीसीसीएचएच) के तहत राज्य नोडल अधिकारियों को निम्नलिखित गतिविधियाँ सुनिश्चित करनी होंगी:
1. सभी जिलों में निम्नलिखित दिशानिर्देशों का प्रसार:
2. हीट-हेल्थ एक्शन प्लान, राज्य स्तर पर जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर राज्य कार्य योजना का एक चैप्टर, को लागू करें
3. जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर राज्य और जिला टास्क फोर्स के साथ बैठक
4. गर्मी से संबंधित बीमारी और मृत्यु निगरानी के तहत रिपोर्टिंग
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 मार्च 2026 को असम का दौरा करेंगे। इस दौरे के समय,…
खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण-(FSSAI) ने एक परामर्श जारी कर बताया कि दुग्ध उत्पादकों और…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अपर महानिदेशकों (एडीजी) और उप महानिदेशकों (डीडीजी) का दो दिवसीय…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने तमिलनाडु में एनएच-81 के कल्लागम से मीनसुरूट्टी खंड में…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज इस बात पर जोर दिया कि संसद में अभिव्यक्ति…