भारत

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने फार्मास्युटिकल बिल्थोवेन बायोलॉजिकल, नीदरलैंड का दौरा किया; सीईओ के साथ महत्वपूर्ण बैठक की

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चन्‍द्रा ने आज नीदरलैंड के यूट्रेक्ट में वैश्विक दवा कंपनी बिल्थोवेन बायोलॉजिकल की विनिर्माण इकाई का दौरा किया। उन्होंने यूरोपीय यूनियन की महामारी की तैयारी साझेदारी और टीकों के उत्पादन पर सहयोग के बारे में सीईओ जुएर्गन क्विक और बिल्थोवेन में पूनावाला साइंस पार्क (पीएसपी) के सीईओ जेफ डी क्लर्क के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने वरिष्ठ प्रबंधन से मुलाकात की और उन्हें संस्‍थान की विभिन्न विनिर्माण इकाइयों के बारे में जानकारी दी गई। उनकी भविष्य की विनिर्माण योजनाओं पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। बिल्थोवेन बायोलॉजिकल बी.वी. कंपनी, बैसिलस कैलमेट-गुएरिन (बीसीजी) के साथ-साथ पोलियो, डिप्थीरिया-टेटनस-पोलियो और टेटनस के टीके जैसे फार्मास्युटिकल उत्पाद बनाती है।

बायोइंजीनियरिंग और वैक्सीन उत्पादन फर्म बिल्थोवेन बायोलॉजिकल को 2012 में सीरम इंडिया लिमिटेड द्वारा खरीदा गया था। इससे वैक्सीन उत्पादन की इसकी क्षमता मजबूत हुई है और इसे यूरोप में बहुमूल्‍य विनिर्माण आधार भी मिला है। हाल ही में सीरम और भारत बायोटेक ने ओपीवी के उन्नत उत्पादन के लिए सहयोग की घोषणा की है। भारत बायोटेक नीदरलैंड स्थित बिल्थोवेन बायोलॉजिकल बी.वी. के साथ सहयोग करेगा, जो सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली शाखा है। एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं जिसके तहत भारत बायोटेक भारत और विश्व स्तर पर आपूर्ति किए जाने वाले ओरल पोलियो टीकों के निर्माण के लिए दवा के सामान की खरीद करेगा। इससे ओरल पोलियो टीकों की आपूर्ति सुरक्षा में योगदान मिलेगा। इस साझेदारी के साथ, बीबीआईएल की ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) बनाने की क्षमता हर साल 500 मिलियन खुराक तक बढ़ गई है।

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) पोलियो से बचाव के टीके सहित टीकाकरण करके बच्चों की जान को होने वाले खतरों से बचाने के प्रमुख कार्यों में से एक है। भारत को मार्च 2014 में पोलियो मुक्त प्रमाणित किया गया है। हालांकि, पोलियो मुक्त स्थिति बनाए रखने के लिए, देश भर में उच्च गुणवत्ता वाले राष्ट्रीय और उप-राष्ट्रीय पोलियो दौर के हिस्से के रूप में बच्चों को पोलियो वैक्सीन दी जाती है। भारत को पोलियो मुक्त रखने के लिए ओपीवी की निरंतर आपूर्ति आवश्यक है। बीबीआईएल और सीरम के बीच साझेदारी देश में ओपीवी की निरंतर आपूर्ति प्रदान करने में योगदान देगी।

Editor

Recent Posts

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संपीड़ित बायोगैस सम्मेलन 2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत की ईंधन आयात पर…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि और ग्रामीण परिवर्तन विषय पर बजट उपरांत वेबिनार को वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्‍यम से संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कृषि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ है और दीर्घकालिक…

3 घंटे ago

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो गया…

3 घंटे ago

राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की नियुक्ति की

राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की…

5 घंटे ago

CBSE ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कल से 11 तारीख तक होने वाली 10वीं की परीक्षा रद्द की

केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कल से ग्‍यारह मार्च तक होने…

6 घंटे ago

भारत ने इंग्‍लैंड को दूसरे सेमीफाइनल में 7 रन से हराया, ICC T20 क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंचा

भारत आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंच गया है। कल रात मुंबई के…

6 घंटे ago