केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ प्राप्त बड़ी सफलता की सराहना की। X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज हमारे सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में हमारे सुरक्षाबलों ने केंद्रीय समिति के दो सदस्य नक्सल नेताओं – कादरी सत्यनारायण रेड्डी उर्फ कोसा और कट्टा रामचंद्र रेड्डी – को मार गिराया। मारे गए दोनों नक्सल नेताओं पर 40-40 लाख रूपए का इनाम था। अमित शाह ने कहा कि हमारे सुरक्षाबल नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व को व्यवस्थित रूप से ध्वस्त कर लाल आतंक की कमर तोड़ रहे हैं।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह…
नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ (यार्ड संख्या 3024) 27 नवंबर,…
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 28 राज्यों और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों में जैव…
भारतीय रेल को आज उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में…
बैंकिंग प्रणाली में तरलता संकट के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित…