भारत

केंद्रीय गृहसचिव ने जम्मू-कश्‍मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

केन्‍द्रीय गृह सचिव गोविन्‍द मोहन, अर्धसैनिक बलों और खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ आज जम्‍मू में एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक में केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्‍मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता कर रहे हैं। बैठक में वरिष्‍ठ पुलिस और सुरक्षा अधिकारी जम्‍मू क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति का आकलन करेंगे और आतंकवाद के खात्‍मे की रणनीतियों के बारे में जानकारी देंगे।

बैठक में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, इंटेलिजेंस ब्‍यूरो और गृह मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी भी शामिल हैं। गृह सचिव का कार्यभार संभालने के बाद जम्‍मू क्षेत्र में गोविन्‍द मोहन की यह पहली सुरक्षा समीक्षा बैठक है। इससे पहले, उन्‍होंने कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का आकलन किया था।

इस बीच, सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी कल जम्मू पहुंचे और उन्‍होंने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी चर्चा की।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

8 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

9 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

9 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

11 घंटे ago