भारत

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने IAS अधिकारियों की ई-बुक सिविल सूची 2024 के 69वें संस्करण को लॉन्च किया

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ई-बुक सिविल सूची 2024 के 69वें संस्करण को लॉन्च किया।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग तथा कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, ई-बुक के चौथे संस्करण के प्रकाशन से कागज आधारित भारी-भरकम दस्तावेज़ों की समाप्ति हुई है और इससे राजकोष की बचत होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि माउस के एक क्लिक पर आईएएस अधिकारियों की जानकारी की उपलब्धता पिछले 10 वर्षों में सरकार द्वारा किए गए सुधार कार्यों का परिणाम है और मोदी 3.0 में किये गये प्रारंभिक सुधारों में से एक है। यह ई-बुक प्रारूप में सिविल सूची का चौथा संस्करण है। आईएएस अधिकारियों की सिविल सूची के प्रकाशन की शुरुआत वर्ष 1960 में की गयी थी।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “सिविल सूची सरकार के लिए देश के विभिन्न भागों से सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों का चयन करने और अधिकारियों के लिए अवसरों की तलाश करने के लिए समान अवसर प्रदान करने का व्यापक मंच है। यह सरकार के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रतिभायुक्त अधिकारियों को चुनने के लिए अधिक वस्तुनिष्ठ फीडबैक के साथ उन अधिकारियों के लिए अवसरों को सीमित नहीं करेगा, जिन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काम किया है और उन्हें केंद्र सरकार में काम करने के लिए प्राथमिकता दी जाती है और इससे मानव संसाधनों के साथ-साथ ज्ञान संसाधनों का एक समूह बनता है।”

डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने मुख्य भाषण में सरकार और अधिकारियों दोनों के लिए सुविधाजनक कार्यस्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने शासन में बेहतर और सूचित विकल्प बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के एकीकरण और डेटा के उपयोग का भी उल्लेख किया। उन्होंने सरकार के कामकाज को आसान बनाने के लिए भविष्य की पीढ़ियों के प्रगतिशील उपकरणों और प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर बल दिया।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग मंत्री ने कहा, “हम मिशन कर्मयोगी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘न्यूनतम सरकार-अधिकतम शासन’ के दृष्टिकोण को आगे लेकर जा रहे हैं और वर्ष 2047 में अमृत काल की चुनौतियों का सामना करने के लिए अधिकारियों के क्षमता निर्माण को प्रोत्साहन दे रहे हैं। उनके अनुसार मोदी सरकार 3.0 में सुशासन के साथ नागरिक केंद्रित सुधार, पारदर्शिता सुधारों की आधारशिला है।

गृह मंत्रालय के सचिव अजय कुमार भल्ला ने बताया कि सिविल सूची में लगभग 6000 से अधिक आईएएस अधिकारियों के नाम दिये गये हैं। साथ ही इसमें बैच, कैडर, 01.01.2024 को वर्तमान पोस्टिंग, 01.01.2024 को वेतन स्तर शिक्षा, सेवानिवृत्ति आदि जैसे विवरण दिये गये हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने वर्ष 2022 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स से भी बातचीत की, जो वर्तमान में सहायक सचिव के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षण और समग्र अनुभव में सुधार पर उनसे फीडबैक ली। मंत्री महोदय ने अन्य संस्थानों और कार्यक्रमों के साथ भारतीय लोक प्रशासन संस्‍थान के एकीकरण का भी उल्लेख किया। प्रोबेशनर्स ने भी ई-ऑफिस के कारण कार्य करने में सुगमता के बारे मे बताया और इसे राज्यों में लागू करने के लिए कहा। उन्होंने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण की सफलता की कहानियों एवं सार्वजनिक धन की चोरी और इसकी गड़बड़ी में कमी को भी मंत्री महोदय के साथ साझा किया।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…

4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कोल्लम के अमृतापुरी में माता अमृतानंदमयी देवी के 73वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित विश्व सेवा दिनम समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरलम के कोल्लम स्थित अमृतापुरी में माता अमृतानंदमयी देवी…

4 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे स्टेशन से 1472 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे…

5 घंटे ago

उत्तर प्रदेश का वार्षिक निर्यात लगभग ₹2 लाख करोड़ से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक ₹5 लाख करोड़ करने का लक्ष्य: पीयूष गोयल

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों(एफटीए) के माध्यम…

5 घंटे ago

आज विश्व पर्यटन दिवस है

आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है– “पर्यटन को…

11 घंटे ago

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, खराब मौसम के बीच चार धाम यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…

11 घंटे ago