बिज़नेस

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बीएसएनएल के तीसरी तिमाही के प्रदर्शन की समीक्षा की

केंद्रीय संचार और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज नई दिल्ली में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की तीसरी तिमाही (2025-26) की रणनीतिक समीक्षा और योजना बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर ग्रामीण विकास और संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, दूरसंचार सचिव अमित अग्रवाल, अपर सचिव गुलजार नटराजन, दूरसंचार विभाग (डीओटी) के वरिष्ठ अधिकारी, बीएसएनएल के मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) ए. रॉबर्ट जे. रवि, निदेशक मंडल और देश भर के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) उपस्थित थे।

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित इस बैठक में बीएसएनएल की तीसरी तिमाही के प्रदर्शन और प्रमुख सेवा गुणवत्ता मानकों की व्यापक समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बीएसएनएल के मोबाइल ग्राहक आधार और एआरपीयू बढ़ाने, सेवा गुणवत्ता मापदंडों में सुधार तथा राजस्व लक्ष्यों को प्राप्ति की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक के दौरान सभी सेवा क्षेत्रों में राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति की सर्किल-वार विस्तृत समीक्षा की गई। अलग-अलग सर्किलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य राजस्व में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं की पहचान करना और कमियों को दूर करना था।

मोबाइल ग्राहक आधार की वृद्धि और मोबाइल खंड में बीएसएनएल की उपस्थिति को मजबूत करने की पहलों पर विशेष जोर दिया गया। परिचालन प्रगति पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां कुछ सर्किलों ने मोबाइल ग्राहक आधार में उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई है, वहीं अन्य सर्किलों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने की आवश्यकता है।

केंद्रीय मंत्री ने उल्लेख किया कि मोबाइल प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) में तिमाही-दर-तिमाही सुधार हुआ है। जिन सर्किलों में एआरपीयू स्थिर था, उनसे अपने एआरपीयू को बढ़ाने का आग्रह किया गया। बेहतर सेवा पेशकश, ग्राहक बनाए रखने की रणनीतियों और मूल्य वर्धित सेवाओं के माध्यम से एआरपीयू बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री ने सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) के प्रमुख मानकों- जैसे मोबाइल नेटवर्क उपलब्धता और औसत मरम्मत समय (एमटीटीआर)-की समीक्षा की। केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश (पूर्वी), कर्नाटक, पंजाब, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कोलकाता, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे सर्किलों को मोबाइल बीटीएस एमटीटीआर में तिमाही-दर-तिमाही उल्लेखनीय सुधार के साथ अग्रणी सर्किलों के रूप में चिन्हित किया गया।

सभी सर्कलों को नेटवर्क विश्वसनीयता में लगातार सुधार करने, डाउनटाइम कम करने और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए दोषों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए।

उद्यम व्यवसाय खंड में केंद्रीय मंत्री ने उद्यम व्यवसाय के अधिग्रहण और वृद्धि में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पांच ‘स्टार परफॉर्मिंग’ सर्कलों – कर्नाटक, ओडिशा, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश (पश्चिम)-को बधाई दी।

चालू वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही के लिए राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु सर्कल-वार योजनाएं और रणनीतियां प्रस्तुत की गईं और उन पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री ने सभी मुख्य महाप्रबंधकों (सीजीएम) को निर्देश दिया कि वे निरंतर ग्राहक जोड़ने और सेवा की गुणवत्ता (क्यूओएस) पर ध्यान केंद्रित करने हुए राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करें।

केंद्रीय मंत्री ने इस वित्तवर्ष की अंतिम तिमाही में सर्कलों के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्यों को पूरा करने और उनसे आगे निकलने के स्पष्ट उद्देश्य के साथ सर्कल स्तर पर केंद्रित निष्पादन, जवाबदेही और प्रदर्शन की बारीकी से निगरानी करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए बैठक का समापन किया।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की नीलामी के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…

10 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में भारी यातायात वाले रेलवे फाटक पर भीड़ कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज को मंजूरी दी

भारत के परिवहन अवसंरचना एजेंडा को मजबूत करते हुए, भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)…

10 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ढ़ांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी

देश में रेल नेटवर्क और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने तीसरी…

10 घंटे ago

सुरक्षा बलों की युद्धक तत्परता बढ़ाने के लिए डीएसी ने 3.60 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 12 फरवरी, 2026 को…

10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में परमाणु ऊर्जा के त्वरित विस्तार की पुष्टि की; 2031-32 तक क्षमता तीन गुना होने का लक्ष्य

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक…

10 घंटे ago

सीसीआई ने बॉक्स वाले माइक्रोप्रोसेसरों के संबंध में इंटेल कॉर्प की भारत विशिष्ट वारंटी नीति के लिए उस पर जुर्माना लगाया

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इंटेल कॉर्पोरेशन पर उसके भारत-विशिष्ट वारंटी नीति के उल्लंघन के लिए…

11 घंटे ago