बिज़नेस

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं पर हितधारक सलाहकार समिति (एसएसी) की दूसरी बैठक आयोजित की

केंद्रीय संचार एवं उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) पर हाल ही में गठित हितधारक सलाहकार समिति (एसएसी) के साथ संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी सहित दूसरी बैठक की। दूरसंचार विभाग (डीओटी) की इस पहल का उद्देश्य भारत के दूरसंचार इकोसिस्‍टम के भविष्य को विस्तारित करने और उसे साकार रूप प्रदान करने तथा समावेशी और सहयोगात्मक नीति निर्णय लेने को बढ़ावा देने में सभी हितधारकों को शामिल करना है।

दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) पर पहली हितधारक सलाहकार समिति (एसएसी) के दौरान, कुछ केंद्रित क्षेत्रों की पहचान की गई। आज की बैठक में, अंतर्राष्ट्रीय मानकों और बौद्धिक संपत्ति और मानक आवश्यक पेटेंट (एसईपी) में भारत की हिस्सेदारी, दूरसंचार में कनेक्टिविटी अंतराल और दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में विशेष रूप से चर्चा हुई।

हितधारक सलाहकार समिति (एसएसी) के सदस्यों ने ‘भारत की जरूरतों’ के लिए व्यवस्थित रूप से अनुसंधान को संरेखित करने और एक जीवंत मानक समुदाय स्थापित करने पर जोर दिया। भारत ने पहले ही भारत 6जी विज़न और भारत 6जी अलायंस, पेटेंट और बौद्धिक संपत्ति अधिकार (आईपीआर) समर्थित ढांचा, टेस्टबेड की शुरुआत आदि जैसी विभिन्न पहल की हैं, और देश सभी 6जी पेटेंट का 10 प्रतिशत और भारत की जरूरतों को बढ़ावा देने वाले वैश्विक मानकों में 1/6 योगदान प्राप्त करने की आशा रखता है। हितधारक सलाहकार समिति (एसएसी) ने इसे प्राप्त करने के लिए 3 साल का रोडमैप प्रस्तावित किया।

हितधारक सलाहकार समिति (एसएसी) ने यह विचार व्यक्त किया कि भारत को एक गहन प्रौद्योगिकी नेतृत्‍व प्रदान करने के लिए, विश्वसनीय कनेक्टिविटी के साथ वायरलाइन और इंटेलिजेंट वायरलेस ब्रॉडबैंड नेटवर्क दोनों की आवश्‍यकता है। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) ने देश में शत प्रतिशत ब्रॉडबैंड कवरेज में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सहायक नीति ढांचे की मांग की। दूरसंचार सेवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विभिन्न कारणों और संभावित समाधानों पर भी चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आयोजित चर्चा में हितधारक सलाहकार समिति (एसएसी) के सदस्यों से लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग निर्धारित करने और इसे प्राप्त करने में सरकार सहित विभिन्न हितधारकों की भूमिका को परिभाषित करने के लिए कहा। उन्होंने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए भी कहा जिसके फलस्‍वरूप नागरिकों को अच्छी गुणवत्ता वाली दूरसंचार सेवाएं प्राप्‍त हो सकें।

दूरसंचार मंत्री सिंधिया ने दूरसंचार विभाग को इससे संबंधित विभिन्न विषयों पर आवश्‍यक जानकारी प्रदान करने के लिए छह अलग-अलग हितधारक सलाहकार समितियाँ (एसएसी) गठित की हैं। इनका उद्देश्य दूरसंचार क्षेत्र से संबंधित विषयों पर सरकार के साथ लगातार द्वि-पक्षीय संवाद को सुगम बनाना है। उद्योग जगत के विचारक, शीर्ष मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), शिक्षाविद, शोधकर्ता, उद्यमी और स्टार्ट-अप इन छह सलाहकार समितियों (एसएसी) के सदस्य हैं।

Editor

Recent Posts

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 (01.04.2026 से 30.09.2026…

35 मिनट ago

कैबिनेट ने अरूणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में 1200 मेगावाट की क्षमता वाली वाली कलाई-II जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने कलाई-II जलविद्युत परियोजना…

37 मिनट ago

कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश में 1720 मेगावाट की कमला जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए 26,069.50 करोड़ रुपये के परिव्यय वाले निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अरुणाचल प्रदेश के…

38 मिनट ago

कैबिनेट ने राजस्थान के बालोतरा जिले में HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRL), पचपदरा के लिए लागत संशोधन और इक्विटी में निवेश को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने एचपीसीएल राजस्थान…

40 मिनट ago

केरलम, असम और पुद्दुचेरी में कल होने वाले विधानसभा चुनावों की सभी तैयारियां पूरी

केरलम, असम और पुद्दुचेरी में कल होने वाले विधानसभा चुनावों की सभी तैयारियां पूरी हो…

1 घंटा ago

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया, चालू वित्‍तवर्ष के लिए सकल घरेलू उत्‍पाद 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट को पांच दशमलव दो-पांच प्रतिशत पर…

1 घंटा ago