भारत

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने केंद्र द्वारा वित्तपोषित शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की

केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान में शहरी विकास से संबंधित सभी केन्द्र पोषित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की।

उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, पीएम ई-बस सेवा, जयपुर मेट्रो रेल, अमृत मिशन 2.0 जैसे केन्द्र द्वारा वित्तपोषित राजस्थान के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं और प्रधानमंत्री आवास योजना के विकास, विस्तार और वित्तीय मॉडल की समीक्षा की।

भजन लाल शर्मा ने कहा कि मेट्रो फेज-2 परियोजना एवं अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं में व्यय एवं लागत का उचित आकलन किया जाए जिससे वित्तीय संसाधनों के समुचित उपयोग के साथ-साथ जन सामान्य को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

भजन लाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान ऐतिहासिक राज्य है। यह राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है। केन्द्र के सहयोग से शहरी विकास के लिए यहां महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जन सामान्य की भविष्य की जरूरतों एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योजना बनाने एवं उनके समुचित क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर भारत सरकार और राजस्थान सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने सभी महत्वपूर्ण शहरी विकास परियोजनाओं के संबंध में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

3 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

4 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

4 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

4 घंटे ago